फिरोजाबाद। मतदान के दिन मंगलवार को जसराना क्षेत्र में सपा प्रत्याशी के बस्ते पर मिले बीएलओ, एका में फर्जी मतदान करने का प्रयास करने वाले युवक व फरिहा में वोट डालते हुए ईवीएम की फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को एसडीएम न्यायालय से बुधवार को जमानत मिल गई।
जसराना के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी बीएलओ संजय यादव नगला घनी में सपा प्रत्याशी के बस्ते पर बैठे मिले थे। बीएलओ के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी लिखी थी। वहीं एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने एका स्थित शिव आदर्श काॅलेज मतदान केंद्र पर फर्जी वोटर आईडी लेकर आए विजय कुमार निवासी नगला गजू को पकड़ा था। वह अपने भाई अजय का वोट डालने आया था। जबकि फरिहा पुलिस ने ओमशंकर कोल्ड स्टोरेज कोटला के स्वामी आसिफ निवासी मोहल्ला गांगिनी दरवाजा फरिहा को सपा के पक्ष में वोट डालते समय ईवीएम का फोटो मोबाइल से खींच कर प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था। संबंधित थानों की पुलिस ने तीनों को जमानत मिलने की जानकारी दी है।
-