नारखी पुलिस की हिरासत में गैर इरादत्न हत्या का आरोपी। स्रोतः पुलिस
- फोटो : नारखी पुलिस की हिरासत में गैर इरादत्न हत्या का आरोपी। स्रोतः पुलिस
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी पुलिस टीम ने करीब दो महीने पहले मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में एक युवक की सरिया से मारकर गैर इरादतन हत्या करने के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि 17 अप्रैल 2026 को गोवर्धन, मथुरा में एक विवाद के दौरान ऋषि कुमार पर लोहे की सरिया से ताबड़तोड़ हमला किया गया था। इस जानलेवा हमले में ऋषि कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के परिजन की तहरीर पर थाना नारखी में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी गैर इरादतन हत्या में दर्ज की गई थी। इसी मामले में नारखी थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी की टीम फरिहा रोड स्थित बरतरा तिराहे पर घेराबंदी कर सोमवार को अभियुक्त देवेंद्र कुमार निवासी ग्राम सिकंदरपुर कोटला, थाना नारखी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया है।