फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना पुलिस ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और सोशल मीडिया पर उसके अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी राजवीर सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निवासी धनिया पुरा (बाह, आगरा) ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और बाद में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड कर आपत्तिजनक कमेंट्स लिखे थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे नगला सोना स्थित फ्रेट कॉरिडोर पुल के पास से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें