फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अनियमित भुगतान स्वीकृति में फंसे लेखाकार का तबादला

Fri, 20 Jun 2025 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ठेकेदारों को भुगतान संबंधित अनियमित स्वीकृति के मामले में फंसे नगर निगम के लेखाकार जितेंद्र कुमार गुप्ता का प्रयागराज स्थानांतरण कर दिया गया है। निदेशक नगर विकास विभाग ने इस आशय के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में ठेकेदारों के लंबित भुगतान के प्रकरण में अनियमित स्वीकृति के संबंध में विजिलेंस खंड आगरा द्वारा बीते दिनों तत्कालीन अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार रॉय के अलावा लेखाधिकारी योगेंद्र कुमार त्रिपाठी के अलावा लेखाकार जितेंद्र कुमार गुप्ता और सेवानिवृत लेखा लिपिक राजेंद्र सिंह के विरुद्ध एक सप्ताह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण में अभी जांच चल रही है। योगेंद्र कुमार त्रिपाठी और जितेंद्र कुमार गुप्ता फिरोजाबाद नगर निगम में ही निवर्तमान समय में तैनात थे। वहीं इस बीच शासन के नगरीय निकाय विभाग द्वारा लेखाकार जितेंद्र कुमार गुप्ता के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। निदेशक अनुज कुमार झा के जारी निर्देशों के तहत जितेंद्र कुमार गुप्ता को नगर निगम प्रयागराज में इसी पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें