फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का पासवर्ड पूछ खाते से निकाले 60 हजार

Sun, 04 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा में नारखी थाना क्षेत्र के गांव डोरसा निवासी किसान जयकुमार के खाते से शातिरों ने एटीएम का पासवर्ड पूछकर दो बार में 60 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। फोन पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को घटनाक्रम की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने घटनाक्रम से बैंक अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन



मूल रूप से गांव डोरसा निवासी जयकुमार पुत्र अनोखेलाल गांव में परचून की दुकान के साथ खेतीबाड़ी करते हैं। उनकाकोटला स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। उनके खाते में तकरीबन एक लाख रुपये की नकदी जमा थी। विगत 26 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने जयकुमार को जानकारी दी कि उनका एटीएम कार्ड बंद कर दिया गया है। यदि इसे शुरू कराना चाहते हो तो पासवर्ड बताओ।


इस पर जय कुमार ने शातिर को एटीएम का पासवर्ड देकर मोबाइल बंद कर दिया। दोपहर बाद मोबाइल फोन खोला तो मैसेज आया कि उनके खाते से 47 हजार रुपये निकाल लिए गए है। इस पर पीड़ित ने कोटला स्थित बैंक अधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी दी और 40 हजार रुपये जय कुमार ने खाते से निकाल लिए। उनके खाते में 13 हजार रुपये शेष थे। 27 दिसंबर को जय के फोन पर फिर मैसेज आया कि उसके खाते से 13 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। इसको लेकर फिर से पीड़ित बैंक अधिकारियों के पास पहुंच गया। पीड़ित का आरोप है कि खाता बंद कराने के बाद भी 13 हजार रुपये कैसे निकाले गए। अब पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। हालांकि मामले में पीड़ित ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें