फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद में आंधी ने मचाई तबाही...पेड़ और टीन शेड गिरने से कई जगह हादसे, महिला समेत चार की मौत

Sat, 12 Apr 2025 09:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

माैसम में बदलाव का कहर लोगों पर आफत बनकर टूटा। जगह-जगह हादसे हुए। इसमें कई लोगों की जान चली गई। मरने वालों में दो बुजुर्ग भी शामिल हैं।

 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में आंधी ने शुक्रवार रात जिले में खूब तबाही मचाई। कई जगह पेड़, दीवार और बिजली के खंभे गिरे। इनके नीचे दबकर अलग-अलग जगह महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला पांडेय निवासी रामभरोसे (70) नलकूप की टीन शेड के नीचे सो रहे थे। आंधी में पेड़ की डाली टूटकर टीन शेड पर गिरी और टीन शेड वृद्ध के ऊपर। गांव के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप घायल रामभरोसे को जिला अस्पताल ले गए जहां, चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 
Trending Videos

थाना रजावली में पचोखरा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी रिंकू उर्फ रचित (32) बाइक से कहीं जा रहा था। धूल भरी आंधी से बचने के लिए वह बछगांव चौराहे के पास एक पेड़ के नीचे रुक गया। इसी बीच आंधी से पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

थाना उत्तर के ऐलान नगर निवासी सोनप्यारी (67) घर के बरामद में सीमेंटेड टीन शेड के नीचे लेटी हुई थीं। आंधी में टीन शेड से लगी ईंटें गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया लेकिन देर रात सोनप्यारी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर पहुंचे मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगर विधायक मनीष असीजा भी मृतका के घर पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी। साथ ही मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।

 
विज्ञापन

वहीं, सिरसागंज स्थित थाना नगला खंगर के गांव पिडरांव में रात करीब साढ़े नौ बजे कप्तान सिंह (55) वर्ष कुछ लोगों के साथ खेतों के पास बैठे थे। आंधी आने पर वह गांव जा रहे थे। रास्ते में एक पेड़ की डाल टूटकर उनके ऊपर आ गिरी। ग्रामीणों ने जब पेड़ की डाल हटाई तो कप्तान सिंह की मौत हो चुकी थी। उधर, पैगू स्थित जय-शिव एग्रो प्रिजर्वेशन शीतगृह की इंसुलेशन शीट तेज हवा में उड़कर गांव में जा गिरी, गनीमन रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें