फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाकुंभ जा रही बस डिवाइडर पर चढ़ी, एक्सप्रेस-वे पर मची चीख-पुकार; 7 लोग घायल

Wed, 12 Feb 2025 08:15 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बस के हादसे का शिकार होते ही चीख-पुकार मच गई। सात यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में सवारियों को लेकर जा रही स्लीपर कोच बस एक्सप्रेस-वे पर चालक को झपकी आने से हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार सात सवारियां घायल हो गईं। उन्हें संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात सवा दो बजे करीब बीकानेर से चंदा राज ट्रांसपोर्ट की स्लीपर कोच बस 36 सवारियों को लेकर महाकुंभ प्रयागराज जा रही थी। बस को चालक ओमप्रकाश निवासी बच्छासर जनपद बीकानेर, राजस्थान चला रहा था। 

बस जब थाना नसीरपुर क्षेत्र के तहत किमी संख्या 56.800 के करीब पहुंची। तभी अचानक बस चालक को झपकी आ गई। इसके चलते बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से टकराकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। 
विज्ञापन


बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना से बस में सवार फकीर चंद (48), नीतू देवी (27), शांति देवी (40), लीला देवी (32), भिवानी (22) एवं सुशीला देवी (28) निवासीगण बीकानेर राजस्थान घायल हो गए। 

घटना की सूचना पर यूपीडा एवं थाना नसीरपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें