फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार फोटोग्राफर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/खैरगढ़। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में बबाइन के समीप अज्ञात कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार फोटोग्राफर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं एक अन्य हादसे में महिला घायल हो गई। घायल महिला को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए हैं।
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी विपिन कुमार (36) पेशे से फोटोग्राफर था। शुक्रवार को वह बाइक पर फिरोजाबाद से अपने गांव वापस लौट रहा था। उसकी बाइक जैसे ही गांव बबाइन के समीप पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार कैं टर गाड़ी ने विपिन कुमार को रौंद दिया। इस भयावह दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना होते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। लोगों ने तत्काल दुर्घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं एक अन्य दुर्घटना गांव नगला हिम्मत में हुई। यहां नगला हिम्मत निवासी सीमा देवी (45) पत्नी गंगा सिंह घर के बाहर ट्रैक्टर से कुटी कटवाने का काम कर रही थी। कुटी कटवाने के बाद जब ट्रैक्टर चालक ने जाने के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट किया तो वह रिवर्स चलने लगा। इससे पीछे बैठी सीमा के पैर के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। हादसे में सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें