फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। थाना एका क्षेत्र में शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद एटा थाना निधौलीकलां के गांव सीतारामपुर निवासी विकास (28) पुत्र मानपाल सिंह शनिवार दोपहर अपने दोस्त टीटू यादव निवासी नगला मेवा, थाना एका से मिलने बाइक से आया था। शाम को दोस्त के घर से गांव लौटते समय गांव से बाहर निकलते ही उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर थाना पुलिस और उसका दोस्त टीटू तुरंत उसे उपचार के लिए कसबा एका ले गए, जहां से चिकित्सक ने उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया। आनन-फानन घायल को फिरोजाबाद लाया गया लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एका वीरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें