फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर ब्रिज पर काम करते समय दो मजदूरों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
शिकोहाबाद- ओवर ब्रिज पर हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक मजदूरों केसाथी से पूछताछ करती ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सिक्सलेन बनने के बाद सुभाष तिराहे पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवर ब्रिज पर कार्य कर रहे दो मजदूरों को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

एनएचटू को सिक्स लेन में तब्दील किया गया है। जनता को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुभाष तिराहा, एटा चारौहा, मैनपुरी चौराहा पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। ओवर ब्रिज निर्माण होने के बाद इस पर बैरियर का कार्य चल रहा है। बुलंदशहर के डिबाई कस्बा निवासी भरत (30) पुत्र गंगाचरन और पंकज (28) पुत्र अजय सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ काम कर रहे थे। बुधवार दोपहर करीब दो बजे के जब दोनों ओवरब्रिज की बाउंड्री पर स्टील की रेलिंग कसने का कार्य कर रहे थे, तभी इटावा की तरफ से तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने ओवर टेक के चलते दोनों मजदूरों को कुचल दिया। इससे साइड पर काम कर रहे दोनों मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को आगरा की तरफ भगा ले गया।
हादसे की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर, आगरा गेट चौकी प्रभारी ओमपाल सिंह और उप निरीक्षक मोहम्मद खालिद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है। परिजन बुलंदशहर से फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें