फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में टीवी मैकेनिक सहित दो की मौत,चार घायल

विज्ञापन
हजरतपुर के समीप पिंकी की सड़क हादसे में मौत के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी/टूंडला। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में टीवी मैकेनिक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम कराके पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के हिमायूंपुर निवासी पिंकी (23) पुत्र प्रेमचंद्र बृहस्पतिवार को अपने मित्र मोहल्ले के निवासी सोनी (30) पुत्र ताराचंद्र, वेदप्रकाश (32) पुत्र शांति प्रसाद के साथ बाइक से अपनी बुआ गुड्डी देवी के आगरा के टेड़ी बगिया जीवन नगर स्थित घर पर गए थे। बुआ के घर से तीनों शाम को लौट रहे थे। बाइक जैसे ही एनएच-टू स्थित थाना टूंडला क्षेत्र के हजरतपुर के समीप पहुंची थी इसी दौरान ट्रक चालक ने कट मार दिया। ट्रक चालक के कट मारने से बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंची पुलिस घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाई। इसमें पिंकी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सोनी एवं वेद प्रकाश का उपचार चल रहा है। पिंकी घर में चूड़ी का काम करता था। दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।
दूसरा हादसा थाना नारखी के गौंछ के बाग के समीप हुआ। नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी छत्रपति निवासी टीवी मैकेनिक मनोज कुमार (35) पुत्र करन सिंह जाटव बृहस्पतिवार की शाम को अपने गांव निवासी होशियार सिंह (32) पुत्र कैलाश चंद्र के साथ फरिहा में बाइक खरीदने के उद्देश्य से गया था। बाइक नहीं मिलने के कारण रात्रि को करीब दस बजे गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही गौंछ के बाग के समीप पहुंची तभी पीछे से भूसे की बुर्जी लेकर आ रही गाड़ी से टकरा गई। बाइक के टकराने से दोनों घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए। डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल होशियार का उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। मनोज की सड़क हादसे में मौत हो जाने के कारण उसकी पत्नी अनीता देवी का हाल बेहाल है। थाना नारखी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें