फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर,किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र में किसान ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिरसागंज क्षेत्र के देवकरन निवासी प्रेम प्रकाश (50) शुक्रवार रात को कोल्डस्टोरेज से आलू लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहा था। पुलिस के अनुसार धातरी के पास ट्रॉली में पीछे से ट्रक ने साइड मार दी। इससे प्रेमप्रकाश नीचे गिर कर ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम ने कहा कि किसान कोल्ड स्टोरेज से आलू लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में सवार था। ट्रक की टक्कर लगने से गिरकर घायल हो गया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें