फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत,चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के सामने रोडवेज बस की चपेट में आने से मंगलवार को देर रात बाइक सवार दो ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया जिसमें से बुधवार की सुबह एक की मौत हो गई। दूसरे का उपचार चल रहा है। वहीं आठ दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना मटसेना के गांव नगला मवासी निवासी महावीर सिंह (52) पुत्र हीरालाल गांव के ही निवासी महावीर (58) पुत्र होतीलाल के साथ बाइक पर सवार होकर ही हीरालाल कोल्ड स्टोर से मंगलवार को देर रात गांव लौट रहे थे। बाइक हाइवे स्थित थाना मक्खनपुर के सामने बने कट से रोड को पार कर रहे थे।
इस दौरान इटावा डिपो की तेज रफ्तार से आ रही बस ने टक्कर मार दी। सूचना पर थाना पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों में महावीर पुत्र हीरालाल की उपचार के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली बस चालक इटावा निवासी आबिद पुत्र रसूल अहमद को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इधर थाना लाइनपार के नगला भजन (गुदाऊं) निवासी सुनील (38) पुत्र सौदान सिंह की 29 सितंबर को थाना मक्खनपुर के गांव रूपसपुर के समीप सड़क हादसे में घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें