फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नेशनल हाईवे दो पर आरौंज के पास रविवार की रात एक बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के गांव गंगोरा निवासी सुनील (42) पुत्र विशंभर सिंह रविवार की रात अपने दो साथियों के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। जब वे आरौंज के समीप पहुंचे तभी बाइक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं, करन (30) पुत्र नरसी और एक अन्य साथी का उपचार किया गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही मृतक सुनील की बहन रिचा निवासी सैफई अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गई और घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें