फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने की भिड़ंत में आधा दर्जन सवारी घायल

विज्ञापन
टूंडला-एटारोड पर हादसे के बाद पड़े घायल यात्री - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। टूंडला-एटारोड पर सोमवार सुबह गांव कोटकी के पास दो ऑटो आमने-सामने भिड़ गए। इसमें करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी, फिरोजाबाद भेजा।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे नगला बीच से एक ऑटो यात्रियों को लेकर टूंडला आ रहा था। तभी एक ऑटो टूंडला से यात्रियों को लेकर पचोखरा की ओर जा रहा था। कोटकी के निकट दोनों ऑटो चालक संतुलन खो बैठे और आपस मेें भिड़ गए। उनमें सवार कुछ सवारियां सड़क पर गिर गईं। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकाला गया। हादसे में राजवीर सिंह पुत्र राधेश्याम और अपीली देवी पत्नी राधेश्याम निवासी गांव इमलिया व धर्मवीर सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी टूला हिम्मतपुर, यशवंत सिंह चौहान पुत्र धीरेन्द्र सिंह चौहान निवासी इंदिरा नगर, टूंडला, रेखा पुत्र रक्षपाल सिंह, घिरौली की आशा नीरज कुमारी पत्नी रामब्रज सहित एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को टूंडला सीएचसी भिजवाया। यहां से गंभीर घायलों को फिरोजाबाद व आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें