फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे को क्रास करते समय वाहन ने चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत

विज्ञापन
सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा -मृतक (हादसे में मृतक का फाइल फोटो ) - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र के सेख की सराय निवासी दो चचेरे भाइयों को हाईवे क्रॉस करते समय एक कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

सेख की सराय निवासी श्रीनिवास (45) बेटी माधुरी को घर से ससुराल भेजने के लिए वाहन में बैठाने चचेरे भाई सुरेंद्र (40) के साथ हाईवे क्रॉस कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर दूर गिर गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई।
जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाइयों की मौत की खबर लगते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। इस संबंध में सिरसागंज पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें