फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही महिला वाहन की चपेट में आई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पार कर रही महिला वाहन की चपेट में आई, मौत
विज्ञापन

- सिरसागंज क्षेत्र में श्रीराम होटल के पास हुई दुर्घटना,
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज(फिरोजाबाद)। नेशनल हाईवे स्थित श्रीराम होटल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिरसागंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित श्रीराम होटल के समीप बृहस्पतिवार रात महिला सड़क पार कर रही थी। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गई। आसपास के लोग महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आते तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में लिया। महिला की पहचान शारदा देवी (52) निवासी डोरमा थाना अकबरपुर जिला नवादा बिहार के रूप हुई। महिला के शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार का कहना है कि महिला की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। बृहस्पतिवार रात वह सड़क पार कर रही थी। तभी वाहन की चपेट में आ गई थी। महिला ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें