फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! सीएल जैन डिग्री कॉलेज में ज्ञापन देने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिक? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महानगर सहमंत्री आदर्श भारद्वाज के नेतृत्व में सीएल जैन कॉलेज के छात्रों की छात्रवृत्ति नवीनीकरण फॉर्म में कोर्स और ब्रांच न खुलने के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य विख्यात शर्मा ने कहा कि छात्रवृत्ति फॉर्म की अंतिम तिथि नजदीक है। उन्होंने बताया कि सीएल जैन कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ क्लर्क अव्यवहार कर रहे हैं। महानगर सहमंत्री राज पलिया ने बताया कि विद्यार्थियों के साथ अव्यवहार किए जाने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्रों के साथ कॉलेज प्रशासन, जिला प्रशासन के सामने होंगे।
इस दौरान समस्या से संबंधित ज्ञापन एबीवीपी के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को तहसीलदार ने स्वयं को एसडीएम बताकर ज्ञापन लिया। जानकारी पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर तीखी नारेबाजी की। बाद में एसडीएम आए और छात्रों से बात की। छात्रों ने कहा यदि समस्या का समाधान नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर सहमंत्री सुजल राठौर, अमर गुप्ता, हर्ष, लकी पंडित, तनु लवानियां, अंजलि लवानियां, सृष्टि गुप्ता, आन्या तिवारी, प्रसून, कृष्णा गोयल, विभाग संगठन मंत्री दिव्य भारद्वाज, आयुष मिश्र, विमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें