फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने फूंका पाक का पुतला

Tue, 30 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी लखवी की रिहाई के आदेश पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


 विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार को परिषद कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ता एमजी कालेज पहुंचे। यहां पाकिस्तान का पुतला और झंडा जलाया गया। मंत्री अतुल शर्मा ने पाकिस्तान सरकार की निंदा करते हुए कहा कि 26/11 मुंबई हमले के आतंकवादी रहमान लखवी को पाकिस्तान सरकार रिहा किया जाना पाक की दोहरी मानसिकता दर्शाता है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान में हाल ही हमले के लिए पाक स्वयं दोषी है। पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र से बाहर कर देना चाहिए।  पुतला दहन में अतुल शर्मा, सचिन शर्मा, नरेश यादव, अजय यादव, अंशुमान यादव, जितेंद्र यादव, बंटी यादव, अनुज सक्सेना, प्रिंस बघेल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें