फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वकर के विरोध में हर तरफ आक्रोश

Tue, 30 Dec 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर निगम द्वारा लागू किए जा रहे स्वकर प्रणाली के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए भाजपाइयों ने पुतला दहन किया गया। वहीं भारतीय युवा कांग्रेस ने बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन



भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष मुरारीलाल राठौर, योगेश शंखवार, रघुवर दयाल शंखवार के नेतृत्व में स्वकर के विरोध में नगर निगम का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मुरारीलाल राठौर ने कहा कि निगम की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रवक्ता डा. अखिलेश शर्मा ने कहा कि शासन द्वारा नगर निगम का चुनाव कराए बिना स्वकर लागू करना गलत है।


 दीपक गुप्ता ने कहा कि निगम की मनमानी के विरोध में सड़क पर विरोध किया जाएगा। पुतला दहन में अवनीश कोली, योगेश शंखवार, राहुल, शिवम जाटव, मुन्ने खां, सुनील, राजेश, अनिल, मीनू चक, राजेश तौमर मौजूद थे। वहीं भारतीय युवा कांग्रेस की बैठक पीडी जैन मार्केट स्थित कैंप कार्यालय पर आहूत की गई। अध्यक्षता करते हुए लोकसभा अध्यक्ष सौरभ पोरवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा लागू किए जा रहे स्वकर से आम जनता पर बोझ पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी यदि स्वकर वापस नहीं लिया गया तो युवा कांग्रेसी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


पीसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग, लोकसभा महासचिव शिवा सैनी ने कहा कि वर्तमान में जनता को पालिका की सुविधा भी नहीं मिल रही है। बैठक में साजिद बेग, चांद कुरैशी, वकार अहमद, रतनेश यादव, संदीप शर्मा, शिवम पोरवाल आदि मौजूद थे।

व्यापारियों ने कोटला रोड पर फूंका पुतला
पीडी जैन मार्केट एसोसिएशन द्वारा स्वकर के विरोध में नगर आयुक्त का पुतला दहन कर तीखी नारेबाजी की गई। अध्यक्ष चौ. रामपाल सिंह यादव ने कहा कि स्वकर टैक्स लगा कर जनता को लूटने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक शहर में गंदगी के ढेर लगे हैं। जगह-जगह सड़कें टूटी पड़ी हैं। महामंत्री सौरभ पोरवाल ने कहा कि निगम बनने के बाद जनता को कोई सुविधा नहीं दी गई। व्यापारी स्वकर को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुतला दहन में प्रकाशचंद्र, रविंद्रलाल तिवारी, मदन वर्मा, कैलाश उपाध्याय, प्रकाश भारद्वाज, राजेश अग्रवाल, हरिओम पोरवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें