रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला अब्बासनगर में देर रात बदमाशों
ने धावा बोल दिया। जगार होने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची
पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए उनको रोकने के लिए गोली भी चलाई, लेकिन
एक भी बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
मंगलवार रात करीब 12 बजे मोहल्ला अब्बासनगर में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों
ने धावा बोल दिया। बदमाश एक घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। तभी एक
परिवार में जगार होने के कारण बदमाशों को देख लिया। क्षेत्र में बदमाश होने
पर उसने शोरगुल किया तो आसपास के लोग भी जाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना
देने के साथ ही बदमाशों की घेराबंदी की। लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया। बदमाशों को
पकड़ने और उनको रोकने के लिए पुलिस ने भी गोली चलाई, लेकिन एक भी बदमाश
पुलिस के हाथ नहीं आ सका। थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि अब्बासनगर में
बदमाश नहीं आए थे। दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची
थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण कार्रवाई नहीं की।