फिरोजाबाद। अब्बासी समाज के लोगों ने शहर के प्राचीन कब्रिस्तान की भूमि को भू-माफिया से बचाने की मांग करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों का आरोप है कि कुछ माफिया तत्व कब्रिस्तान की जमीन को नाजायज तौर पर कब्जे में लेकर निर्माण कार्य कराना चाहते हैं।
इस मामले में समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुन्ना खान, असलम अदीब, शब्बीर अब्बास, आफताब अहमद, डॉ. जफर आलम, जहीन, जफरुद्दीन आदि शामिल रहे।