फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आस्था ने प्रस्तुत किया चंद्रयान-3 का क्रियाशील मॉडल

Sun, 14 Jun 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
चंद्रयान का बनाया मॉडल। स्रोत: विज्ञान क्लब - फोटो : चंद्रयान का बनाया मॉडल। स्रोत: विज्ञान क्लब
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वावधान में आयोजित साइंस घर कार्यक्रम में कक्षा 12 की छात्रा आस्था ने चंद्रयान-3 का क्रियाशील मॉडल प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के 14वें दिन आस्था ने अपने मॉडल के माध्यम से चंद्रयान-3 मिशन की कार्यप्रणाली को प्रदर्शित किया। मॉडल में लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान की कार्यप्रणाली को दर्शाया गया। आस्था ने बताया कि यह मॉडल वैज्ञानिकों के परिश्रम, आधुनिक तकनीक और भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है। साथ ही यह विद्यार्थियों में विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने में सहायक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें