फिरोजाबाद। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे संगठित अत्याचारों, मंदिरों पर हमलों के विरोध में आम आदमी पार्टी महानगर ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सत्येंद्र सिंह को सौंपा। केंद्र सरकार से कठोर निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने का प्रयास किय, लेकिन पुलिस ने पुतले को छीन लिया।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष नदीम सिद्दकी, धर्मेंद्र शर्मा, अमित गर्ग, हनी तैनगुरिया, सलमान, माघवेंद्र, ब्रह्मदत्त, गोविंद गुप्ता, पूनम, रत्नेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद