फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल पर लड़ेगी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुनंदन दास गुप्ता की अध्यक्षता में जसराना और सिरसागंज विधान सभा के लिए घोषित किये गये प्रत्याशियों ने पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनपद की दो सीटें जसराना से अमित यादव और सिरसागंज से अमित चौहान को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ में राज्यसभा सांसद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने विधानसभा प्रत्याशियों की जो पहली लिस्ट जारी की गयी है, उसमें जिले में दो सीटों की घोषणा की है। जसराना विधानसभा से मधीपुर निवासी अमित यादव व सिरसागंज विधानसभा से अरांव निवासी अमित चौहान को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि अगर उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो सरकार बनने के 24 घंटे के अंदर पूरे प्रदेश में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जायेगी। 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल की तरह ही उत्तरप्रदेश की जनता को सुविधाएं उपलब्ध करवा कर बेहतरीन सरकार बनाएगी। वार्ता के दौरान युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उदयराज सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश राजपूत, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रत्नेश यादव,युवा जिलाध्यक्ष अश्मित यादव, राजकुमार वाल्मीकि, संजेश नारायण शर्मा, महाराज सिंह, कृष्ण कुमार मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें