फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिहार ले जाई जा रही 12 बोतल अंग्रेजी शराब सहित युवक गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। राजकीय रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आराेपी युवक शराब दिल्ली से बिहार लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह प्लेटफार्म नंबर 1/2 पर गश्त कर रहे थे। तभी संदिग्ध हालत में युवक दिखाई दिया। पुलिस को देख वह भागने लगा। पकड़कर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से 12 अंग्रेजी शराब की बाेतलें बरामद गई। आरोपी ने बताया कि वह शराब ट्रेन से बिहार ले जा रहा था। आरोपी ने अपना नाम गुड्डू कुमार निवासी गांव पारू थाना पारू मुजफ्फरपुर, बिहार बताया है। जीआरपी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


परिवार के लोगों ने बुजुर्ग महिला को पीटा, एसएसपी से शिकायत
टूंडला। लाइनपार के गांव अनवारा निवासी सावनश्री के परिवार के लोग उनके पुत्रों के साथ मारपीट व धमकाते रहते हैं। उक्त लोगों पर पूर्व में की गई हत्या का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे वह घर पर बैठी थी। इसी बीच कुछ युवक उनके घर में घुस आए और खेत में जानवरों को चराने की मना करते हुए पिटाई कर दी। उसके कानों के टाॅप्स को छीन ले गए। पीड़िता जब शिकायत करने थाने गई तो उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। परिवार के सदस्य उसके साथ पूर्व में भी पिटाई कर चुके हैं। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें