फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

Sun, 05 Oct 2025 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- कासगंज की रहने वाली है, फरिहा के एक युवक पर लगाया है आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नगला रंजीत के एक युवक पर कासगंज की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी थाना पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। मामले में न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

जनपद कासगंज की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला रंजीत निवासी युवक के साथ तय हुई थी। युवती का आरोप है कि युवक के बहनोई ने उसे जीएनएम का कोर्स कराने का प्रलोभन दिया था, जिसके बाद वह युवक के पास चली गई। मंगेतर ने उसे लगभग पांच महीने तक अपने गांव नगला रंजीत में रखा। इस दौरान वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब वह शादी से साफ इन्कार कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं और टीका (लग्न) की रस्म में मंगेतर को परिजन ने ढाई लाख रुपये नकद भी दिए गए थे। उसके पास इसके फोटो भी मौजूद हैं, जो उसके दावों की पुष्टि करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बताया कि वह सबसे पहले न्याय के लिए कासगंज पुलिस के पास गई। वहां पुलिस ने यह कहकर मुकदमा दर्ज करने से इन्कार कर दिया कि घटनास्थल थाना फरिहा क्षेत्र का है। इसके बाद जब वह थाना फरिहा पहुंची और गुहार लगाई, तो वहां पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर फरिहा राजीव सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें