फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भैंस चराने गये युवक की नहर में डूबकर मौत

Sun, 18 Aug 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। ग्राम पटसुई के एक युवक की नहर में डूबकर मौत हो गई। युवक का शव 25 घंटे बाद सूरजनपुर नहर में घटनास्थल से एक किलोमीटर आगे बरामद हुआ।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पटसुई निवासी शेखर उर्फ बबलू (22) शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अपनी भैंस चराने के लिए सूरजपुर नहर के किनारे गए थे। लेकिन देर शाम तक जब शेखर घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को उसकी चिंता हो लगी।
विज्ञापन

जानकारी करने पर घर वालों ने देखा कि उनके पशु नहर किनारे चारा खा रहे थे, लेकिन शेखर का कोई अता पता नहीं था। पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने बताया कि शेखर को अमौर नहर पुल के पास देखा था। शेखर के नहर में डूबने की आशंका से परिजन में कोहराम मच गया। शेखर के भाई आदित्य कुमार ने थाना सिरसागंज में तहरीर दी तो थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव सिंह ने तत्काल ही गोतोखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू करा दी। शनिवार की देर शाम छह बजे शेखर का शव गांव से एक किलोमीटर आगे नहर में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को शहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं शेखर की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें