फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला युवक, हत्या का आरोप

Mon, 15 Sep 2025 08:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- फरिहा के गांव रंधिरपुर का मामला, पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि
विज्ञापन




- परिजन ने एक वर्ष पूर्व हमला करने वाले पड़ोसी पर जेल से छूटकर आने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव रंधीरपुर में 35 वर्षीय युवक रामदत्त का शव आम के पेड़ से रविवार रात लटका मिला। परिजन ने इसे हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


रामदत्त रविवार शाम को खेत में शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बाद में उनका शव गांव के पास एक खेत में गमछे के फंदे से आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक के साले भीमसेन ने आरोप लगाया कि एक साल पहले रामदत्त पर हमला करने वाला एक पड़ोसी हाल ही में जेल से छूटकर आया है, और उसी ने रंजिश के चलते रामदत्त की हत्या की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सुमन पति का शव देख बदहवास हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है। परिवार वाले इसके पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं। हत्या की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें