फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भंडारे लौट रहे युवक की मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- घटना के बाद दोस्त घर में ताला लगाकर गायब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज( फिरोजाबाद)। थाना नगला खंगर में बृहस्पतिवार रात ईशाखपुर इंद्रगढ़ प़ुलिया के पास भंडारा खाकर लौट रहे दो दोस्त गिर पड़े। इनमें से एक की गंभीर चोट थी। वहीं दूसरा शराब के नशे में था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। वह घर में ताला बंद कर गायब है।
विज्ञापन

थाना दक्षिण क्षेत्र में हिमांयूपुर निवासी प्रमोद कुमार (33) चूड़ी कारखाने में मजदूरी करता था। वह चार भाइयों में छोटा था। बृहस्पतिवार शाम को उसके पड़ोस में किराए रहने वाला दोस्त राजू घर पहुंचा। उसने प्रमोद को शिकोहाबाद में गलपुरा में रिश्तेदारी में चल रहे कार्यक्रम में भंडारे की बात कही। यह कहकर उसे अपने साथ ले गया। भंडारे से लौटते समय बाइक सवार प्रमोद और राजू ईशाखपुर में इंद्रगढ़ पुलिया के पास रात नौ बजे पड़े मिले। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त दूर पड़ी थी। प्रमोद गंभीर रूप से घायल था। जबकि राजू को मामूली खरोंच थी लेकिन शराब के नशे में होने की वजह से कुछ बोल नहीं पा रहा था। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डाक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस प्रमोद के भाई लालचंद्र ने बताया कि उन्हें पुलिस के जरिए घटना की सूचना मिली। वह राजू के घर गए तो वह घर से ताला लगाकर गायब हो गया था। उन्होंने भाई की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि राजू जबरन ले गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हादसे में चोट की पुष्टि हुई है। हेड इंजरी से मौत होना बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच दुर्घटना में मृत्यु की बात सामने आई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें