फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्यूशन पढ़ने गई बालिका के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 28 Feb 2024 07:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने के लिए गई बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। बालिका ने रोते हुए अपनी मां को जानकारी दी। मंगलवार को मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना क्षेत्र के निवासी इमरान के घर सात वर्षीय बालिका पिछले कुछ समय से ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। ट्यूशन पढ़ने गई बालिका के साथ आरोपी इमरान ने मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची ने रोते हुए मां से पूरी बात कही। इसके बाद मां ने आरोपी के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज करा दिया था। वारदात सोमवार की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के दिन की जानकारी नहीं है। बालिका की मां द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें