फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिल्ली जा रहे बाइक सवार युवक ट्रक की टक्कर से घायल

Sun, 14 Dec 2025 06:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर दिल्ली जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन




जालौन के थाना रामपुरा अंतर्गत मोहल्ला मुल्लेखांपुरा निवासी 22 वर्षीय गगन प्रताप रविवार को बाइक से दिल्ली की ओर आ रहे थे। तभी उसायनी हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गगन गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस ने घायल के परिजन को सूचना दे दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। ट्रक चालक सीसीटीवी कैमरों में आ गया है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें