- दुकानदार ने तहसील दिवस में दिया शिकायती पत्र, जांच के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के दुकानदार ने सोमवार को लगे तहसील दिवस में डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि एक युवक खुद के मीडियाकर्मी बताकर आए दिन बिना रुपयों के सामान ले जाता है। इसके अलावा वसूली भी करता है। विरोध करने पर खाद्य विभाग से सैंपल भरवाने की धमकी देता है। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
कोटला रोड नगला करनसिंह पर दूध की दुकान करने वाले मोहित अग्रवाल ने सोमवार को तहसील दिवस में एक शिकायत की है। जिसमें बताया कि दुकान के पास ही एक युवक रहता है। जो खुद को मीडियाकर्मी बताता है। आए दिन उसकी दुकान से बिना रुपयों के सामान ले जाता है। इतना ही नहीं रुपयों की भी मांग करता है। विरोध करने पर खाद्य सुरक्षा विभाग से सैंपल भरवाने की धमकी देता है। साथ ही आसपास के लोगों को गुमराह करता है कि दुकानदार मिलावटी सामान बेचता है। डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।