फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थीः पैदल जा रहा था, तेज रफ्तार वाहन ने मार दी टक्कर, खुशियां मातम में बदलीं

Sun, 29 Jan 2023 09:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में छह फरवरी को बहन की बारात आनी है। परिवार में शादी का माहौल था। हर कोई शादी की तैयारियों में व्यस्त था। शनिवार की रात हादसे में युवती के भाई की मौत हो गई। वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। क्षेत्र के शेखुपुर गांव निवासी विकास कुमार (30) के खेत रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ममता डिग्री कॉलेज के पास हैं। फसल को आवारा पशु नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए देखरेख के लिए वहां जाना पड़ता है।

विज्ञापन


बीती रात करीब साढ़े दस बजे विकास खेत में पशुओं को देखने के लिए घर से पैदल खेत जा रहा था। ममता डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे में विकास की मौत की खबर पर परिजन में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विकास के परिजनों ने बताया कि विकास का पूरा परिवार एक साथ रहता है। उसकी चचेरी बहन शालू की छह फरवरी को बारात आनी है। परिवार में शादी को लेकर कार्यक्रम चल रहा था। हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष रवि त्यागी का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें