फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिल्ली दवा लेने जा रहे युवक की बस में बिगड़ी तबीयत, मौत

Thu, 04 Jun 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दिल्ली दवा लेने जा रहे एक युवक की प्राइवेट बस में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जनपद इटावा के थाना बलरई क्षेत्र के गांव बेवामई निवासी बंटी (27 वर्ष) बुधवार को जसवंतनगर से प्राइवेट बस द्वारा अपने भाई के पास इलाज के लिए दिल्ली जा रहा था। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित था और उसका नियमित डायलिसिस होता था।
विज्ञापन



बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बस जैसे ही शिकोहाबाद के एटा चौराहे के समीप पहुंची, अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। बस चालक ने एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि युवक किडनी की बीमारी से ग्रसित था और इलाज के लिए दिल्ली जाते समय रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें