फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फोटो - दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत

Fri, 06 Jun 2025 07:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- थाना जसराना क्षेत्र के प्रेमी बाबा आश्रम के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। एटा शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित प्रेमी बाबा आश्रम के पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़त में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़ ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर चारों को रेफर कर दिया। उपचार के दौरान झपारा निवासी युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव झपारा निवासी ओमप्रकाश (28) ट्रक चालक है। बृहस्पतिवार की शाम वह कस्बा जसराना से लौटकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान प्रेमी बाबा आश्रम के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत के दौरान ओमप्रकाश के साथ दूसरी बाइक पर सवार सुगम सिंह (30) निवासी करप्रेटा थाना पिलुआ एटा, शीलेश (35) निवासी नगला मदना थाना जसराना, हरकेश (40) निवासी बहता थाना पिलुआ एटा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फिरोजाबाद रैफर कर दिया। गंभीर रुप से घायल हुए ओमप्रकाश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ओमप्रकाश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हुए थे। उपचार के दौरान झपारा निवासी युवक की मौत हो गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें