फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पचोखरा में युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या

Tue, 23 Sep 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
टूंडला। पचोखरा थाना क्षेत्र के मरसैना गांव में एक 22 वर्षीय युवक ने अपने ही खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सोमवार शाम से घर से लापता था और मंगलवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन


गांव मरसैना निवासी मुलायम सिंह सोमवार की शाम घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। परिजन ने उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। मंगलवार सुबह जब परिजन उसे ढूंढ़ते हुए खेतों पर पहुंचे, तो उन्होंने मुलायम को अपने ही खेत में एक पेड़ पर गमछे से लटका पाया।

परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि मुलायम का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह दो भाइयों में छोटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें