फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शादी का झांसा देकर इंजीनियर युवती का दो साल तक किया यौन शोषण

Thu, 24 Apr 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। शादी तय होने के बाद फिरोजाबाद के आरोपी ने नोएडा में इंजीनियर युवती का दो साल तक यौन शोषण किया। अब शादी से मना कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल बयान आदि दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती नोएडा की कंपनी में प्रोडक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। पिता ने युवती की शादी फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी अर्जुन से तय कर दी थी। आरोप है कि शादी तय हो जाने के बाद अर्जुन ने युवती से इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू कर दी। 5 दिसंबर 2023 को गांव आकर युवती की गोद भराई की रस्म की गई थी। इसके बाद अर्जुन युवती के नोएडा स्थित आवास पर जाने लगा। जल्द ही शादी की बात कहते हुए यौन शोषण किया। जून 2023 में अर्जुन की बीएसएफ में नौकरी लग गई। जुलाई 2024 में अर्जुन के घरवालों ने शादी करने से मना कर दिया। जनवरी 2025 में अर्जुन के घरवालों ने शादी दूसरी जगह तय कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें