फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डिब्बी में तेल डालने के दौरान लगी आग से चूड़ी जुड़ाई करने वाली महिला गंभीर रूप से झुलसी

Sat, 06 Jun 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
डिब्बी में तेल डालने के बाद झुलसी महिला। संवाद - फोटो : डिब्बी में तेल डालने के बाद झुलसी महिला। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र अंतर्गत न्यू रामगढ़ में किराये के मकान में रहने वाली रीता (30) बृहस्पतिवार रात को हादसे का शिकार हो गई। रीता, जो कि चूड़ी जुड़ाई का काम करती है और उसकी एक डेढ़ साल की बेटी भी है, कमरे में काम करने के लिए डिब्बी में तेल डाल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक डिब्बी ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग की लपटों ने उसके कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। कमरे से रीता की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन और पड़ोसी तुरंत मौके पर दौड़े। पड़ोसी अंशू ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद रीता के कपड़ों में लगी आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुकी थी। परिजन और पड़ोसियों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक आग की चपेट में आने से महिला का हाथ, गला और शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें