फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राखी बांधकर ससुराल जा रही महिला की कंटेनर की चपेट में आकर मौत

Tue, 12 Aug 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतका खुशी का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर इलाके में मायके में राखी बांधकर पति और चचेरी ननद के साथ बाइक से ससुराल जा रही विवाहिता की कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गई। पति और ननद की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग निकला। घायल पति का ट्रॉमा सेंटर में जबकि ननद का आगरा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव नगला गुमान निवासी भारत सिंह उर्फ निक्की प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह पत्नी खुशी (21) और चचेरी बहन अनीता को लेकर ससुराल मक्खनपुर के घुनपई में शनिवार सुबह गए थे। यहां से सोमवार सुबह वह घर लौट रहे थे। ससुराल से पांच सौ मीटर दूर हाईवे पर पहुंचे थे कि एक बेकाबू कंटेनर पलट गया। इसकी वजह से बाइक सवार भारत सिंह, खुशी और अनीता सड़क पर छिटककर दूर गिरे। बाइक कंटेनर के नीचे आ गई। जबकि बाइक सवार किनारे गिरे। सूचना पर पुलिस पहुंची। खबर पाकर खुशी के पिता रतन सिंह और अन्य परिजन भी आ गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। जहां चिकित्सक ने खुशी को मृत घोषित कर दिया। अनीता हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया गया। जबकि भारत का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। उसके दोनों पैर में फैक्चर है। भारत हेलमेट पहने थे। इसकी वजह से उनकी जान बच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बेकाबू कंटेनर पलटने से हादसा हुआ है। एक विवाहिता की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कंटेनर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें