फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उतरते समय बस के रौंदने से हुई महिला की मौत

Sat, 03 May 2025 07:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 मृत महिला अंगूरी देवी का फाइल फोटो सोर्स परिजन
विज्ञापन
- थाना जसराना क्षेत्र के पटीकरा पुल पर हुआ हादसा, मायके से लौटकर आ रही थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। बस से उतरते समय महिला पहिये के नीचे आ गई। पहिये के नीचे आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव खुदादादपुर निवासी अंगूरी देवी (60) अपने मायके में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शनिवार को शिकोहाबाद से बस में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। बस पटीकरा पुल के समीप पहुंची तभी वृद्धा अपने घर जाने के लिए बस से उतर रही थी। तभी चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। चालक की लापरवाही के चलते महिला पीछे वाले पहिए के नीचे आ गई। पहिए के नीचे आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बस को लेकर फरार हो गया वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस एवं परिजन को सूचना देने के साथ महिला को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। जहां मौजूद चिकित्सक ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पाढ़म के पास बस को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया हादसे में महिला की मौत हुई है। बस को कब्जे में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें