फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जखई महाराज के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 26 Jan 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पैढ़त के जाखई मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद - फोटो : पैढ़त के जाखई मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। कस्बा एका क्षेत्र के गांव पैंढ़त में आयोजित जखई महाराज के ऐतिहासिक मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार रात बजे से दर्शनार्थियों का आना शुरू हुआ,जो दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक लगातार जारी रहा। चौथे शनिवार का विशेष संयोग होने की वजह से इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य से अधिक रही।
विज्ञापन

पैढ़त स्थित जखई महाराज मंदिर पर दर्शन के लिए देर शाम से बैरिकेडिंग लगानी पड़ी। क्योंकि भीड़ आना शाम से ही प्रारंभ हो गई थी। रात्रि 12 बजे के बजे के बाद मंदिर में दर्शन करने के साथ पूजा की जा रही थी। इसका क्रम सुबह तक चलता रहा। मंदिर पर एटा, इटावा, कन्नौज, प्रयागराज सहित कई जिलों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद एवं नारियल चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति की कामना की जा रही थी। उजाला पक्ष का पहला शनिवार होने के कारण इस बार दर्शनार्थियों की संख्या तीनों शनिवार के सापेक्ष अधिक रही। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जखई महाराज का यह मेला 3 जनवरी से 1 फरवरी तक संचालित होगा। जाम की स्थिति पूरे कस्बा में बनीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें