फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शौचालय बना रहे मिस्त्री पर किया ग्रामीण ने हमला

Fri, 26 Dec 2025 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। गांव कोडरी पलिया के प्राथमिक विद्यालय में बन रहे दिव्यांग शौचालय का ग्रामीण ने विरोध किया। मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक से अभद्र व्यवहार करते हुए मिस्त्री को ईंट मारकर घायल कर दिया। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

काेडरी पलिया में मौजूद प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतेंद्र सिंह ने बताया कि शौचालय निर्माण के दौरान आरोपी बॉबी ने कोडरी निवासी मिस्त्री कमलेश कुमार से कार्य को रोकने की बात करने लगा। मना करने पर गाली गलौज करने लगा। लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो मिस्त्री के पैर में ईंट मार दी। पुलिस ने युवक को हिरासत लेकर घायल मिस्त्री का मेडिकल कराया है। मिस्त्री ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें