बेटा इंतजार कर रहा था कि पिता उसके लिए खाना लेकर आ रहे होंगे, लेकिन उनकी हादसे में माैत हो चुकी थी। माैके पर पहुंची पुलिस शव को उठाने की जगह सीमा विवाद में उलझी रही।
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को साइकिल से बेटे को कारखाने में खाना देने जा रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। माैके पर ही उसकी माैत हो गई। दक्षिण और लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक थानों की सीमा को लेकर विवाद होता रहा। मृतक आगरा के एत्मादपुर थाने में चौकीदार के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
बिहारीपुर निवासी पप्पू (38) आगरा के एत्मादपुर थाने में चौकीदारी करता था। उसका बड़ा बेटा संतोष मीरा चौराहे के समीप पारस ग्लास फैक्टरी में मजदूरी करता था। वह बेटे को खाना देने के लिए साइकिल से गया था। खाना देकर लौटते समय मीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया। चौराहा पार करने तक ट्रक साइकिल सवार को घसीटकर ले गया।
घटना के बाद भीड़ ने चालक को पकड़ लिया। सूचना पर दक्षिण और लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 20 मिनट तक थानों का विवाद चलता रहा और मृतक का शव ट्रक के नीचे ही पड़ा रहा। सीमा का विवाद सुलझने पर दक्षिण पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके पांच बच्चे हैं। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।