फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वॉल्व की मरम्मत का काम पूरा, रसूलपुर में पानी की आपूर्ति सुचारु

Thu, 30 Jan 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र में पेयजल टंकी से माध्यम से घरों में गंगाजल की आपूर्ति कराई जा रही है। टंकी का वाॅल्व खराब होने से दो दिन से एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में पानी का संकट था। बुधवार शाम पाइपलाइन के वॉल्व का बदला जा सका। बृहस्पतिवार सुबह से पेयजल व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रसूलपुर में पानी की टंकी से जुड़ी मुख्य लाइन के वॉल्व में सोमवार शाम को खराबी आ गई थी। इससे नीबू वाला बाग, नया रसूलपुर वार्ड, तीस फुटा, हाजीपुरा से जुड़े करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में पेयजल संकट खड़ा हो गया था। इस दौरान नगर निगम ने टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई थी। एक्सईएन तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि रसूलपुर क्षेत्र में लाइन बदलने का काम पूरा हो गया है। क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह से पेयजल सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें