फिरोजाबाद। बीते दो दिन (बुधवार और बृहस्पतिवार) में कोरोना संक्रमण के 103 केस मिले हैं। कुल सक्रिय केसों की संख्या 350 हो गई है। देहात क्षेत्रों में कोरोना अपना असर दिखा रहा है।
जिला कारागार में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है। यहां 10 और मरीज कोरोना के सामने आए हैं। इधर, गांव गन्ना में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। नगला सिंघी में कोरोना के पांच नए केस सामने आए हैं। उसायनी पीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिला है। करकौली, किठौत, मक्खनपुर, टूंडली, विजय नगर, रामपुर, चिमरारी, नगला छोटे, गढी तिवारी, एका, नगला स्वेता, निवावली, दरिगापुर, उरावर, गधोखर, कुतकपुर चनोरा, दरिगापुर भारौल, सोथरा, में कोरोना के केस सामने आए हैं।
शहर के देवनगर गली नंबर दो, छारबाग, कश्मीरी गेट, नगला भाऊ, कनवारा, संतोश नगर, झलकारी नगर, घंटाघर सब्जी मंडी, हनुमानगंज, बझेरा, कौशल्या नगर सहित अन्य इलाकों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। शिकोहाबाद के मोहल्ला गढैया, सिरसागंज के करहल रोड़ पर भी कोरोना के केस सामने आए हैं।
सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना के दो दिन में कुल 103 मरीज संक्रमित मिले हैं। कोरोना के सक्रिय मामले ठीक हो गए हैं। जो मरीज मिले हैं, उन्हें होम आइसोलेट में भर्ती किया गया है।