फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ग्राफिक्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जला

Tue, 20 Oct 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कटरा पठानान में ग्राफिक्स की दुकान में आग से जला सामान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र तहत कटरा पठानान में मंगलवार तड़के एक ग्राफिक्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटों की चपेट में आकर दुकान में रखे चार से पांच कंप्यूटर, प्रिंटर, हार्डडिस्क, एसी, कैमरे, कीमती फर्नीचर और कागजात समेत लाखों का सामान जल गया। पीड़ित दुकानदार ने आग से करीब 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

कटरा पठानान निवासी सुनील भटनागर की घर पर ही एसके ग्राफिक्स के नाम से दुकान संचालित है। सोमवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके अपने परिवार के साथ ऊपर स्थित घर पर सोने चले गए थे। मंगलवार तड़के करीब चार बजे अचानक दुकान के भीतर से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब दुकान पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत सुनील के पिता शिव कुमार भटनागर को इसकी जानकारी दी।
दुकानदार सुनील ने स्थानीय नागरिकों की मदद से अग्निशमन सिलिंडर और पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह शांत किया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुकानदारों ने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था। सीएफओ सतेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें