फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीएम को भेजी बच्चे के साथ हुई अमानवीय कृत्य की रिपोर्ट

Sat, 27 Dec 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में छह वर्षीय बच्चे के साथ अमानवीय बर्ताव के मामले में बाल कल्याण समिति ने जिलाधिकारी एसएसपी के जरिये ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट के अनुसार चोरी के आरोप में रिश्तेदारों द्वारा की गई पिटाई के शिकार श्याम नगर निवासी बालक को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। वहीं संबंधितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

श्याम नगर थान लाइनपार निवासी छह वर्षीय बच्चे को 24 दिसंबर को घर से पैसे निकालने पर बेरहमी पीटा था। मौके पर पहुंची थाना लाइनपार पुलिस ने मेडिकल के लिए बच्चे को राजकीय बालगृह भेज दिया। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद बाल कल्याण समिति ने बालक की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान बालक के शरीर पर चोट के कई निशान व सूजन पाईं गईं। समिति ने बालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। समिति द्वारा इस मामले में जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। इसके अलावा ह्यूमन ट्रेकिंग सेल को भी इस प्रकरण में समुचित की संस्तुति की है। बाल कल्याण समिति के आशीष कुलश्रेष्ठ, फिरदौस अंजुम और हरगोविंद सिंह की रिपोर्ट में उपचाराधीन बालक की सुरक्षा के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन के स्वयं सेवक को भी तैनात किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें