फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 55 हजार बैग डीएपी की रैक आई, आज से होगा वितरण

Sun, 12 Oct 2025 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद रैक प्वाइंट पर डीएपी को उतारते कर्मचारी। स्रोत विभाग - फोटो : शिकोहाबाद रैक प्वाइंट पर डीएपी को उतारते कर्मचारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
- डीएम की सख्त चेतावनी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। आलू की फसल की बुवाई में जुटे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कृभको कंपनी की डीएपी खाद की एक बड़ी रैक रविवार को शिकोहाबाद रैक प्वाइंट पर आई। 55,116 बैग की इस खेप का वितरण सोमवार से जिले की साधन सहकारी समितियों पर शुरू हो जाएगा, जिससे बुवाई के कार्य में तेजी आएगी।

जिले में आलू की बुवाई युद्ध स्तर पर चल रही है, जिसके लिए किसानों को डीएपी की सख्त जरूरत है। डीएपी की रैक आते ही डीएम रमेश रंजन ने तुरंत एक्शन लेते हुए एआर को-ऑपरेटिव को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्राथमिकता के आधार पर इसका वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि रैक से डीएपी का उठान शुरू करा दिया गया है और सोमवार से इसका वितरण शुरू करने की पूरी योजना है। उन्होंने सभी समिति सचिवों को किसानों को मानक के अनुरूप डीएपी मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। कंपनी की एक और रैक भी इसी सप्ताह जिले में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





खेती में तकनीक का इस्तेमाल करें किसानः डीएम

डीएम रमेश रंजन ने किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इसके छिड़काव के लिए इफ्को कंपनी की ओर से जिले में तीन ड्रोन भी मुहैया कराए गए हैं, ताकि किसानों को कम समय में आसानी से छिड़काव की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें