फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: व्यापारी महाकुंभ की सफलता के लिए निकाली पदयात्रा

Mon, 15 Dec 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
व्यापारी महाकुंभ की सफलता को पदयात्रा निकालते व्यापारी नेता। स्वयं स्रोत - फोटो : व्यापारी महाकुंभ की सफलता को पदयात्रा निकालते व्यापारी नेता। स्वयं स्रोत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल के द्वारा व्यापारी महाकुंभ एवं व्यापारी शपथ ग्रहण समारोह की सफलता को सोमवार को नगर में पदयात्रा निकाली गई। रामलीला चौराहे से लेकर कोटला चुंगी चौराहे तक निकाली गई पदयात्रा के दौरान व्यापारियों से जनसंपर्क किया गया।
विज्ञापन

पदयात्रा की शुरूआत रामलीला चौराहा स्थित अग्रसेन चौक से महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अलकार चौधरी ने कहा व्यापारी सम्मेलन में काफी व्यापारी प्रतिभाग करेंगे। व्यापारियों से कहा कि वह 28 दिसंबर को 11 बजे क्लब में पहुंचकर व्यापारी एकता का परिचय दें। अंबेश शर्मा ने कहा कि व्यापारी महासंगम शहर के व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।
इस दौरान जनसंपर्क संयोजक मुन्नालाल गोला, रमाशंकर दादा,सुशील जाट, सुभाष यादव, आकृति सहयोगी, बबीता शर्मा, रामगोपाल बजाज, रजनीश शर्मा, दिलीप दीक्षित, धर्मेंद्र मामा, सुबोध बघेल, हर्षवर्धन, अनिल शर्मा, विकास जैन, सचिन जैन, मनोज अग्रवाल, सोनू चाय, रत्नेश यादव,नितिन अग्रवाल, रमेश कुशवाह शामिल थे। संचालन हरीशंकर राठौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें